सोनभद्र: एंकर - सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को डीएम बी.एन. सिंह ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्वर्ण जयंती चौक होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। इसमें पुलिस विभाग, जिला पंचायत, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने जनपदवासियों से तिरंगा फहराने के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झंडे में केसरिया रंग की पट्टी हमेशा ऊपर की तरफ होनी चाहिए। सरकारी परिसरों में सूर्योदय के बाद ध्वजारोहण और सूर्यास्त से पहले झंडा उतारना अनिवार्य है। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी को भाग लेना चाहिए। झंडा ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां से वह स्पष्ट दिखाई दे। फटा, मैला या झुका हुआ झंडा नहीं लगाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए। किसी दूसरे ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या बराबर नहीं लगाया जा सकता। डीपीआरओ नमिता शरण ने कहा कि झंडे पर कुछ भी लिखना या छापना मना है। इसका उपयोग किसी वस्तु को रखने या ले जाने के लिए नहीं किया जा सकता। एडीपीआरओ सुमन। समेत अन्य लोग मौजूद रहे।