सोनभद्र: सोनभद्र।रॉबर्ट्सगंज के विवेकानंद प्रेक्षागृह में 12 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद,मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और डीपीआरओ नमिता शरण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, व्यापारी समेत अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सोनभद्र: नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि हजारों सालों के संघर्ष के बाद तथा हजारों लोगों की कुर्बानी के परिणाम स्वरूप हमें आजादी मिली है। उन सबके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए हर घर तिरंगा महोत्सव में आमजन मानस देश भक्ति की भावना से जुड़कर स्वयं अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं। त्योहारों और पर्वों के साथ-साथ हमें पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्वों को भी मनाना चाहिए, ताकि सभी में देश भक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो।
सोनभद्र: सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि हर घर तिरंगा महोत्सव 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव में युवाओं को विशेष तौर से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें प्रेरणा मिले और उनमें देशभक्ति का संचार हो। डीपीआरओ नमिता शरण ने कहा कि इस महोत्सव में सामाजिक, धार्मिक व स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन को अपने घरों में तिरंगा फहराकर इसे जन आंदोलन का रूप देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अध्यक्षता जिला पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती ने किया। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, एमजी रवि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज पटेल, व्यापारी नेता राजेश गुप्ता, आनंद जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।