लखनऊ: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत विजन से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प व्यक्त किया। अपने सरकारी आवास पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ (13 से 15 अगस्त 2025) का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हर भारतीय को तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए।
लखनऊ: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत विजन से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प व्यक्त किया। अपने सरकारी आवास पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ (13 से 15 अगस्त 2025) का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हर भारतीय को तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत माता, वीर क्रान्तिकारियों और महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराना न केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, बल्कि यह सैनिकों के सम्मान का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना के शौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की एकता और सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।