सोनभद्र: तियरा में राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एंकर - सोनभद्र। जिले में देश की आजादी का 79वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित और मां सरस्वती का पूजन 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। यूपी के राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड ने कहा 15 अगस्त वीर सपूतों को याद करने का दिन है। देश की आजादी की लड़ाई में तमाम लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। कहा कि हर साल 15 अगस्त को हम भारत की आजादी का पर्व गर्व के साथ मनाते है। 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन की करीब दो शताब्दी लंबी हुकूमत से देशवासियों को आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम महान स्वतत्रता के नायकों जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद समेत अन्य बलिदानियों को याद करते हैं, उन्हें नमन करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अधिकारियों से सोनभद्र के जिस गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है या रहें है उस गांव में समुचित विकास कार्य कराने के लिए रूपरेखा तैयार कर कार्य करवाने की बात कही। सासंद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जब देश गुलाम था तो भारत माता जंजीरों में जकड़ी हुई थी, लेकिन तमाम क्रांतिकारियों ने मिलकर देश को आजाद कराया था। सोनभद्र के कई आदिवासी ने देश को आजाद कराने में प्राण न्योछावरो की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, डीडीओ हेमंत सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, ई. रमेश सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ एसपी सिंह, डॉ प्रमोद प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन प्रोफेसर ऋचा ओझा ने किया। बता दें कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह प्रभातफेरी निकालने जाने के साथ ही क्रास कंट्री रेस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उधर कलेक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण किया। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में हर व्यक्ति की भूमिका अहम है। 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने रहा है। इस दिन भारत को ब्रिटिश हुकूमत से 1947 में आजादी मिली थी, यह सिर्फ एक राष्ट्रीय छुट्टी का दिन नहीं है, यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें आजादी दिलवाने के लिए न जाने कितने लोगों ने बलिदान दिए हैं, यह दिन उनके त्याग, एकता और संघर्षों का प्रतीक है, जिनकी वजह से भारत ने अपनी आजादी का सपना साकार किया था। एडीएम वागीश शुक्ला, एडीएम रोहित यादव, एडीएम रमेश चंद्र यादव, निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, सूचना अधिकारी विनय सिंह आदि मौजूद रहे। वही पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि लगातार देश उन्नति की ओर अग्रसर है। हर साल 15 अगस्त को हम भारत की आजादी का पर्व गर्व के साथ मनाते हैं। कहा कि देश 15 अगस्त पर अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence day) मना रहा है। एएसपी अनिल कुमार, एएसपी टीएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर विकास भवन में सीडीओ ने ध्वजारोहण किया। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी को ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देना चाहिए। राबर्ट्सगंज नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. बृजेश सिंह, विमला इंटर कालेज में प्रबंधक जितेंद्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय छपका में प्राचार्य डा. वंदना, विंध्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डा. अंजनी विक्रम सिंह, प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमाशंकर दुबे, युग शांति इंटर कालेज में प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या संगीता ने ध्वजारोहण किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने जिला पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे। नगर पालिका राबर्ट्सगंज कार्यालय पर चेयरमैन रूबी प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जिले में चहुंओर विकास कार्य हो रहा है।