सोनभद्र: सोनभद्र। कहते हैं जहां चाह है वहां रहा है, कुछ ऐसा ही करके सोनभद्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दिखा रही है। समूह की महिलाओं ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए न केवल खेती-बाड़ी के कार्य में सहयोग कर रही हैं बल्कि यातायात सेवाओं में भी अपना सहयोग प्रदान करने के लिए एक कदम आगे बढ़ा रही हैं।
सोनभद्र: तिरंगा महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीपीआरओ नमिता शरण ने संयुक्त रूप से विकास खंड करमा के मधुपुर गांव की रहने वाली समूह सदस्य मणिकर्णिका देवी को ऑटो रिक्शा का चाबी देकर के उन्हें प्रोत्साहित किया। इस ऑटो रिक्शा से समूह की महिला न केवल सामग्री धुलाई का काम करेगी बल्कि स्वच्छ भारत मिशन में भी अपना सहयोग प्रदान करेंगी। सीडीओ ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत, महिलाओं को न केवल वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, बल्कि उन्हें नए कौशल सिखाकर और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करके भी सशक्त बनाया जाता है।
सोनभद्र: सोनभद्र में स्वयं सहायता समूह की जो महिलाए ऑटो चलाने का प्रशिक्षण लेना चाहेंगी, उन्हें दिलाया जाएगा। ताकि वे इस क्षेत्र में भी अपनी आजीविका चला सकें। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी शामिल किया जा रहा है, जैसे कि राशन की दुकान चलाना, पीपीई किट और मास्क बनाना, और सामुदायिक सूचना बोर्ड बनाना। इससे महिलाओं को विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। यह पहल सोनभद्र जिले में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एमजे रवि ने कहा कि सोनभद्र स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगातार नई कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।