सोनभद्र: सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के ग्राम सलखन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक स्थल पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों का सम्मान कर तिरंगा भेंट किया गया।
सोनभद्र: सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के ग्राम सलखन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक स्थल पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों का सम्मान कर तिरंगा भेंट किया गया। भाजपा द्वारा 13 से 15 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ने सलखन स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभियान का शुभारंभ किया। नंदलाल गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से अवगत कराना है। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल शिवनाथ प्रसाद, शंकर गोंड और भागवत दुबे के साहस और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान से ही आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, प्रदीप अग्रवाल, सत्येंद्र आर्य, विकास चौधरी समेत कई लोग उपस्थित रहे।