सोनभद्र: जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है I जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है I तीन दिनों से खून की जांच की मशीन खराब होने से दूरदराज से आए मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा जाता है। वहां मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है l शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि दूर-दूर से आने वाले गरीब मरीजों को स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता बेहाल है। इस मौके पर ऋषि राज पासवान, स्वतंत्र साहनी, मंजू देवी, कमलेश कुमार, गीता देवी, देवराज सिंह आदि कार्यकर्ता थे।