जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहरी के टोला चकदहिया में मंगलवार की दोपहर बंधी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों किशोरियां स्कूल से लौटते समय रास्ते में स्थित बंधी में नहाने के लिए चली गई थी।
- बलिया
- Thursday 24 July 2025 11:48:01 AM
जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी ग्राम पंचायत के टोला चकदहिया निवासी 13 वर्षीय अमरावती पुत्री धर्मू और 12 वर्षीय रिंकू पुत्री लहुरमन घर से कुछ दूर चकदहिया में स्थित स्कूल में पढ़ती थी। अमरावती कक्षा सात और रिंकू कक्षा छह की छात्रा थी। दोनों मंगलवार को घर से स्कूल के लिए निकली। दोपहर दो बजे स्कूल से छुट्टी होने पर दोनों एक साथ घर के लिए निकली और वे रास्ते में स्थित चकदहिया बंधी में नहाने के लिए चली गई। नहाते समय दोनों बंधी में डूब गई। काफी देर तक जब वे घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। परिजन उन्हें खोजते हुए जब बंधी के पास पहुंचे तो दोनों का बस्ता और कपड़ा मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी बंधी में तलाश शुरु की। ग्रामीणों ने दोनों को किशोरियों को बंधी से बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही ग्राम प्रधान भरहरी राम अवतार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी जुगैल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुगैल थाने के प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Invalid username and password!
Please Fill All Fields!
Done
Failed
Login access is restricted. Please contact the administrator for assistance
Invalid Email