लोकेशन - सोनभद्र
संदीप चौबे
स्लग - मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका, पुलिस से धक्का-मुक्की
कार्यकर्ताओं ने स्वर्णजयंती चौराहे पर राजभर का पुतला दहन किया
सोनभद्र में एबीवीपी का मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका, पुलिस से धक्का-मुक्की
सोनभद्र। जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रामस्वरूप विश्वविद्यालय में हुए पुलिस लाठीचार्ज और मंत्री राजभर द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने के विरोध में किया गया। रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाया। पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक सौरभ सिंह ने कहा कि यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ABVP कार्यकर्ताओं को गुंडा और पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराने वाला बयान देकर युवाओं का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि राजभर को ABVP के इतिहास की जानकारी नहीं है। संगठन की स्थापना उनके जन्म से पहले हुई थी। संगठन ने मांग की है कि राजभर अपने बयान के लिए माफी मांगें और पद से इस्तीफा दें। प्रांत सह मंत्री शशांक मिश्रा ने कहा कि ABVP अपने मान-मर्यादा के खिलाफ किसी भी बात को सहन नहीं करेगी। इस मौके पर पंकज, प्रिंस पटेल, मनीष पटेल, मृगांक दुबे, सौरव चतुर्वेदी, कुंवर चतुर्वेदी, राहुल जालान, सत्यम शुक्ला, केतन मोदनवाल, आशुतोष मोदनवाल, अमन सिंह आदि मौजूद थे।