हिंदी समाचार न्यूज
प्रमुख खबरे
प्रदीप चौबे की रिपोर्ट
पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित: फसलें बर्बाद, 3.5 लाख लोग प्रभावित
पंजाब सरकार ने राज्य के सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है। इस प्राकृतिक आपदा में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से दौरा किया, जबकि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फिरोजपुर और गंभीर रूप से प्रभावित तरनतारन जिलों का निरीक्षण किया।
बिजनौर में नायब तहसीलदार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली है, हालत बेहद गंभीर है।डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम जसजीत कौर मौके पर पहुंचीं। SP ने बताया- पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है और लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली है।
अलीगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना
प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला छत पर चढ़ गई और जान देने की कोशिश की,
नीचे खड़े ससुराल वाले और पति गालियां बकते रहे, उकसाने पर महिला ने छत से छलांग लगा दी,
गिरने के बाद महिला तड़पती रही, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय मारपीट की गई,
पति ने बेरहमी से कहा – "मरने दो इसे", घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव से पूछा था कि टोटी कहां गई?
आज सपा की पार्टी की नेता नेहा यादव टोटी लेकर लखनऊ स्थित केतकी सिंह के आवास पर पहुंच गई। उस वक्त केतकी सिंह की बेटी घर पर अकेली थी। अब केतकी सिंह की बेटी भी अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में है ....