लोकेशन - सोनभद्र
- गणेश प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राबर्ट्सगंज में ढोल-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकली
कई जागो पर भंडारे का आयोजन हुआ
एंकर - सोनभद्र। राबर्ट्सगंज बाजार में गणेश विसर्जन यात्रा का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने ढोल-बाजे और डीजे की धुन पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। कई जगहों पर आयोजित विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। उधर
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह परंपरा महाभारत काल से चली आ रही है। कहा जाता है कि महाभारत लेखन के दौरान गणेश जी ने लगातार 10 दिन तक कार्य किया। उनके शरीर का तापमान बढ़ने पर उन्हें सरोवर में स्नान कराया गया। तभी से विसर्जन की यह परंपरा प्रचलित है। राबर्ट्सगंज में विसर्जन यात्रा में श्री महाकाल कमेटी धर्मशाला के अध्यक्ष अमन सोनी, उपाध्यक्ष सत्यम सोनी, कोषाध्यक्ष नीरज केसरी, शीतल सोनी, मोहित केसरी, दीपक केसरी, सूरज गुप्ता, आकाश यादव, अनीश सोनी, आदि भक्तगण मौजूद रहे।