लोकेशन - सोनभद्र
सुभाष पांडेय
स्लग - पंचायती चुनाव को लेकर सुभासपा ने कसी कमर
कार्यकर्ताओं को चुनाव में मिलेगा मौका
सोनभद्र में सुभासपा की बैठक संपन्न
प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिए कार्यकर्ताओं को निर्देश
सरकारी योजनाओं का प्रचार करने पर जोर
एंकर - सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित न्यू सवेरा होटल परिसर में क्षेत्र सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा पंचायती चुनाव में कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। शहर से लेकर गांव तक चौपाल लगाकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पार्टी संगठन को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का जिक्र करते हुए बताया कि वे दबे-कुचले और शोषित वर्ग की आवाज सदन में बुलंद करते हैं। बैठक में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी पीड़ितों को हक और अधिकार दिलाने के लिए मजबूती से काम कर रही है। कार्यक्रम में जितेंद्र निषाद, विकास प्रजापति, सत्य प्रकाश पाण्डेय, जय प्रकाश बीयार, रामजी पाठक, लालमणि, कमला विश्वकर्मा, रामसूरत मौर्या, संजय मौर्या, राजेश विश्वकर्मा, अनुराग आदि मौजूद रहे।