सावन की शिवरात्रि पर भक्तों ने मंदिरों में जाकर शिव¨लग पर जलाभिषेक किया। सैकड़ों कांवड़ियों ने गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाया
मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर शिव¨लग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल-फल अर्पित किए। नगर के मनोकामना मंदिर, गंवादेवत मंदिर, माता हथौड़ा देवी मंदिर आदि पर भक्तों की खासी भीड़ रही। हर हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों ने अपने इष्ट भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर बार की तरह इस बार भी नगर के विभिन्न स्थानों से शिवभक्तों की नगर में प्रवेश पर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह कांवड़ियों को भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई।
Invalid username and password!
Please Fill All Fields!
Done
Failed
Login access is restricted. Please contact the administrator for assistance
Invalid Email