झारखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल और झारखंड जाएंगी।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक की सभी अप्रोच सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई हैराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड दौरे पर आएंगी। अपनी इस यात्रा के दौरान वे देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करेंगी। यह अवसर राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है, क्योंकि देवघर एम्स झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा दे रहा है। 📍 इस यात्रा के दौरान वह पश्चिम बंगाल के नदिया जिले स्थित एम्स कल्याणी में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। 🌿 राष्ट्रपति का यह दौरा सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वह कई विशिष्ट कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी और क्षेत्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा कर सकती हैं।