सोनभद्र: सोनभद्र में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय कुल 2061 एंकर - सोनभद्र। राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। सोनभद्र में भी 50 से अधिक विद्यालय जर्जर भवन में चल रहे हैं। इनमें 1500 सौ से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि पूरी व्यवस्था को संभालने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्वयं जर्जर भवन में संचालित होरहा है।
सोनभद्र: एंकर - सोनभद्र। राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। सोनभद्र में भी 50 से अधिक विद्यालय जर्जर भवन में चल रहे हैं। इनमें 1500 सौ से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि पूरी व्यवस्था को संभालने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्वयं जर्जर भवन में संचालित होरहा है। सोनभद्र में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय मिलकर कुल 2061 परिषदीय विद्यालय चल रहे हैं।इन विद्यालयों में ढाई लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। यूपी सरकार की ओर से स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके जिले में 50 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जो जर्जर भवन में चल रहे हैं। इन विद्यालयों में क्लास संचालित हो रहे हैं। जान जोखिम में डालकर बच्चे इसमें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। करमा विकास खंड के ग्राम पंचायत भटोलिया में बना कंपोजिट विद्यालय का भवन जर्जर हो गया। इसको ग्राम पंचायत स्तर से नीलामी कर फिर से बनाने के लिए संस्तुति की गई है। इसके बदले में पास में बने अतिरिक्त दो कक्षों में बच्चे बैठते हैं। इसी ग्राम पंचायत में एक प्राथमिक विद्यालय भी है। वहां का भी भवन जर्जर है। वहां लगभग 125 बच्चे हैं। अतिरिक्त कक्ष में बैठकर बच्चे पढ़ने के लिए मजबूर हैं।
सोनभद्र: प्राथमिक विद्यालय केकराही की दीवार, गेट टूटी सोनभद्र। ग्राम पंचायत केकराही बाजार स्थित मुख्य मार्ग पर बने प्राइमरी स्कूल का बीते दिनों ट्रक की चपेट में आने से दीवार एवं गेट टूट गए हैं। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों एवं करमा थाने पर भी वहां की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की ओर से सूचित कर दिया गया है। बावजूद इसके अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
सोनभद्र: