महराजगंज: सोमवार को पकड़ी खुटहा मार्ग पर बरवा मिल के पास एक सड़क हादसा हुआ। इटहिया शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दंपति की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसा तब हुआ जब सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर से बचने के प्रयास में दंपति की बाइक संतुलन खो गई। इस दुर्घटना में महिला मेनका घायल हो गई। उनके पति अरविंद को हल्की चोटें आईं। मेनका और अरविंद अपने बच्चों के साथ इटहिया शिव मंदिर से दर्शन करने के बाद अपने मायके पनियरा थाना क्षेत्र के इलाहाबाद जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर राहगीर पहुंचे और उन्होंने एम्बुलेंस बुलवाई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया। वहां उनका इलाज जारी है।