सोनभद्र: सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका स्थित पावर हाउस पर शनिवार दोपहर अचानक सदर विधायक भूपेश चौबे ने निरीक्षण किया। उन्होंने रिपेयरिंग रजिस्टर में पाई गई लापरवाही पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को गेस्ट हाउस लोढ़ी में तलब किया। विधायक भूपेश चौबे ने हिंदी समाचार न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। उन्होंने निरीक्षण किया तो शिकायत कुछ सही मिली है।
सोनभद्र: उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतों का निवारण 24 घंटे के अंदर किया जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। विधायक ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में किसानों और ग्रामीणों के लिए बिजली संबंधित कई योजनाएं चल रही हैं। लेकिन निचले स्तर पर विभागीय कुछ अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जा रही है। यह कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर लापरवाही की जाएगी। विधायक ने कहा कि वे उच्च स्तरीय अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, संतोष कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
सोनभद्र: सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका स्थित पावर हाउस पर शनिवार दोपहर अचानक सदर विधायक भूपेश चौबे ने निरीक्षण किया। उन्होंने रिपेयरिंग रजिस्टर में पाई गई लापरवाही पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को गेस्ट हाउस लोढ़ी में तलब किया। विधायक भूपेश चौबे ने हिंदी समाचार न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। उन्होंने निरीक्षण किया तो शिकायत कुछ सही मिली है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतों का निवारण 24 घंटे के अंदर किया जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। विधायक ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में किसानों और ग्रामीणों के लिए बिजली संबंधित कई योजनाएं चल रही हैं। लेकिन निचले स्तर पर विभागीय कुछ अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जा रही है। यह कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर लापरवाही की जाएगी। विधायक ने कहा कि वे उच्च स्तरीय अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, संतोष कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।