सोनभद्र: लोकेशन - सोनभद्र प्रदीप चौबे स्लग - श्रीमद्भागवत कथा सुनकर भाव विभोर हुए भक्त शिव शक्ति अर्धनारीश्वर मानव कल्याण महायज्ञ में उमड़ी भीड विश्व की द्वितीय कथा वाचक महामंडेलश्वर हेमलता सखी ने कथा सुनाई एंकर - सोनभद्र। ओबरा के मानस मंदिर परिसर में चल रहे शिव शक्ति अर्धनारीश्वर मानव कल्याण महायज्ञ में रविवार को श्री मद्भागवत कथा का रसपान करने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विश्व की द्वितीय किन्नर कथा वाचक महामंडेलश्वर हेमलता सखी ने भगवान श्रीकृष्ण के वृंदावन से मथुरा जाने और कंस वध की कथा सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। विश्व की द्वितीय किन्नर कथा वाचक महामंडेलश्वर हेमलता सखी ने कहा कि भगवान कृष्ण द्वारा अत्याचारी कंस के वध किए, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कंस वध की कथा में, भगवान कृष्ण ने अपने मामा कंस के अत्याचारों का अंत किया, जो मथुरा और पूरे राज्य में भय का माहौल बनाए हुए था। जब कंस को यह ज्ञात हुआ कि देवकी का आठवाँ पुत्र उसे मार डालेगा, तो उसने देवकी और वासुदेव को कारावास में डाल दिया और उनके नवजात पुत्रों को मारने का प्रयास किया। हालांकि, भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव की रक्षा की और कृष्ण को गोकुल में नंद और यशोदा के यहाँ पहुँचा दिया। कृष्ण बड़े होने पर मथुरा लौटे और कंस के अत्याचारों का अंत किया। उन्होंने कंस को कुश्ती के अखाड़े में चुनौती दी और उसे मारकर राज्य को उसके आतंक से मुक्त कराया। इस कथा को सुनकर भक्त भावुक हो जाते हैं क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत, और भगवान के भक्तों के प्रति उनकी असीम कृपा का प्रतिनिधित्व करती है। कथा सुनकर भक्त नृत्य कर रहे थे। इस मौके पर जशोदा, देवकी, गुड़िया, संजना पाण्डेय, पूजा पाण्डेय, पूनम दीदी, हेमलता, रिंकी, ऊषा, शीला, सीमा, रजवंती, रमेश सिंह, फूलमती, पूर्व चेयरमैन प्राणमती, गीतांजलि, ममता आदि मौजूद रहे।