सोनभद्र: रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम के शिव मंदिर में सावन माह के 26वें दिन मंगलवार को भी धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। लगातार 26वें दिन रुद्राभिषेक पूजन किया गया, जिससे समूचा मंदिर परिसर 'हर हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों की भारी मौजूदगी में रुद्राभिषेक पूजन आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल व दूध से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उर्मिला देवी, निक्की केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, संध्या केसरी, खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कालो देवी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने जानकारी दी कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा सावन माह भर रोज रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया जा रहा है। आरती पूजन में परमानन्द मौर्य, विवेकानंद मौर्य, भईया लाल, राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज, शेषनाथ मिश्रा महाराज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा।