Delhi NCR Rain News in Hindi: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्ताह भी दिल्ली में मानसून मेहरबान रहेगा। ऐसे में बारिश की फुहारें रुक-रुक कर लोगों को भिगोती रहेंगी।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन प्रभावित, विमान और ट्रैफिक पर दिखा असर
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हुई बारिश की वजह से सड़क यातायात और विमान सेवा को काफी हद तक असर पड़ा है। इस दौरान लोगों को ऑफिस जाते हुए लंबे ट्रैफिक से झूझना पड़ा। सड़कों पर पानी भर गया। विमान सेवा में देरी से यात्री परेशान दिखे। बारिश का सबसे ज्यादा असर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 जैसे प्रमुख मार्गों पर देखने को मिला, जो गुरुग्राम और दिल्ली को जोड़ता है। यातायात की गति धीमी रही और व्यस्ततम समय शुरू होने के साथ ही भीड़भाड़ बढ़ती गई। गुरुग्राम से दिल्ली और दिल्ली से दिल्ली जाने वाले दोनों ही मार्गों पर यातायात की गति धीमी रही, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।
Invalid username and password!
Please Fill All Fields!
Done
Failed
Login access is restricted. Please contact the administrator for assistance
Invalid Email