गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत
फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव
महिला की मौत और मजदूर के फंदा लगाने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंचीं
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के सीएचसी बभनी में उपचार के दौरान संदिग्ध हाल में महिला की मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी। पति ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार बभनी के चुंनिया टोला निवासी वासुदेव की पत्नी देव कुमारी (30) चार महीने की गर्भवती थी।शनिवार की सुबह उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजनों ने पौने दस पर सीएचसी में भर्ती कराया। करीब 10.15 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। पति बासुदेव ने बताया कि दो जुलाई को अस्पताल में दिखाया था। अल्ट्रासाउंड कराकर दवा दी गई थी। खून की कमी थी। शनिवार को अस्पताल आने पर एक्स-रे टेक्नीशियन के सुई लगाने के बाद हालत बिगड़ी। चिकित्सक डाॅ. राजन सिंह ने बताया कि पीसीएम का सुई दिया गया था। उधर, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।आगे जांच किया जाएगा।
इनसेट
बड़ेर के सहारे फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव
पनारी गांव के टोला पंचमखाड़ी में गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास राजबली गोंड (40) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। राजबली मजदूरी करता था। बीती की रात परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद वह भी सोने चला गया। सुबह घरवालों ने बड़ेर के सहारे उसका फंदे से शव लटकता देख सन्न रह गए। सूचना मिलते ही मौके चोपर पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर सुपर्द कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Invalid username and password!
Please Fill All Fields!
Done
Failed
Login access is restricted. Please contact the administrator for assistance
Invalid Email