बेंगलुरु: बेंगलुरु। पिछले 24 घंटों में देशभर में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड और झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। झारखंड में सबसे ज्यादा तबाही हुई है, जहां 5 लोगों की जान गई। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में 2-2 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में बिजली गिरने से और उत्तराखंड में एक महिला की मौत हुई है। मौसम विभाग ने झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोनभद्र समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना ने डोनेट्स्क क्षेत्र की दो बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के वरिष्ठ सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार देर रात निधन हो गया।