सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए, जबकि स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने की।
सोनभद्र: सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए, जबकि स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने की। राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य और जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा ने मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कुल 18 मुख्य सेविकाओं को यह नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिनमें अनामिका कुशवाहा, नीलम, किरन, प्रतिभा, विद्या, सरिता यादव, शालिनी पांडेय, बबिता मौर्या, हेमलता, सुमन मौर्या, साधना, जूली, रूबीना परवीन, श्रद्धा गुप्ता, नेहा, शिवानी, चंचला और चंद्रकला पांडेय शामिल हैं। मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए यह उपलब्धि दिलाई है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त मुख्य सेविकाएं बच्चों को पौष्टिक आहार पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराएंगी। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी ने नई नियुक्त सेविकाओं को जनहित में कार्य करने के सुझाव भी दिए। नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है। विद्या, सरिता यादव, चंद्रकला पांडेय, सुमन मौर्या और शालिनी पांडेय जैसी सेविकाओं ने सरकार का आभार जताया और कहा कि योगी सरकार ने निष्पक्ष भर्ती कर न्याय दिलाया है।