सोनभद्र: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक शंभू शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार थे। उनके साथ रिश्तेदार निक्की देवी (30 वर्ष) भी थीं। निक्की देवी ओबरा की रहने वाली थीं। वे सभी ओबरा से रेणुकूट की तरफ जा रहे थे। हथवानी क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे बैठी निक्की देवी सड़क पर गिर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस महिला की गोद में बैठे बच्चे को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही थाना हाथीनाला की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल निक्की देवी को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हाथीनाला भैया एस पी सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।