सोनभद्र: एंकर -सोनभद्र। जिले में बुधवार को वृक्षारोपण महाभियान का आगाज हुआ। महाभियान के तहत राबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र के लोढ़ी गांव में वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत,नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीडीओ हेमंत सिंह ने पौधे लगाए। मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधे लगाना चाहिए, ताकि आक्सीजन की कमी न होने पाए। सोनभद्र में पर्यटन की बहुत संभावना है।
स्लग - पौधे लगाए जरूर, आक्सीजन मिलेगा भरपूर, मंत्री संजीव एक पेड़, मां के नाम का शुरू हुआ अभियान डीएम की देखरेख में अभियान चल रहा पुलिस महकमा भी अभियान को सफल बनाने में जुटा एंकर -सोनभद्र। जिले में बुधवार को वृक्षारोपण महाभियान का आगाज हुआ। महाभियान के तहत राबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र के लोढ़ी गांव में वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत,नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीडीओ हेमंत सिंह ने पौधे लगाए। मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधे लगाना चाहिए, ताकि आक्सीजन की कमी न होने पाए। सोनभद्र में पर्यटन की बहुत संभावना है। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा जिले में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसे बचाने की जरूरत है, ताकि वातावरण हरा भरा रहे। विधायक अनिल मौर्य ने कहा कि सरकार ने 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। डीएम ने कहा कि पीएम और सीएम के मंशानुरूप जिले में पौधे लगाने के अभियान को सफल बनाने का काम विभिन्न विभागों की ओर से किया जा रहा है। जिले में करीब एक करोड़ 58 लाख पौधरोपण किया जाना है। एसपी ने कहा कि सभी थानों और पुलिस चौकियों में पौधरोपण किया जा रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी संचालन शत्रुध्न त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को पौधों की रक्षा करने के लिए संकल्प दिलाया। विनीत कुमार सिंह, नोडल 3/उप प्रभागीय वनाधिकारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह, मनोज चौबे आदि मौजूद रहे।