दिल्ली। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खाद संकट को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा किसानों के साथ कलेक्टर बंगले के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान उनकी कलेक्टर संजीत श्रीवास्तव से तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि विधायक ने कलेक्टर की ओर हाथ उठाते हुए अपशब्द कहे और धमकी भी दी।
दिल्ली: दिल्ली। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खाद संकट को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा किसानों के साथ कलेक्टर बंगले के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान उनकी कलेक्टर संजीत श्रीवास्तव से तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि विधायक ने कलेक्टर की ओर हाथ उठाते हुए अपशब्द कहे और धमकी भी दी। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने तत्काल बीचबचाव कर स्थिति संभाली। इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव कहते सुने गए कि “चोरी नहीं चलने दूंगा”, जिस पर विधायक ने गुस्से में जवाब दिया, “तू है सबसे बड़ा चोर!”। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिंदी समाचार न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, खाद की किल्लत और किसानों की परेशानी को लेकर विधायक नरेंद्र कुशवाहा लंबे समय से प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि खाद खुले बाजार में महंगे दामों पर आसानी से मिल रही है, जबकि सरकारी गोदामों में किसानों को पर्याप्त उर्वरक नहीं दिया जा रहा। किसानों ने कालाबाजारी के आरोप भी लगाए हैं। धरने की सूचना पर एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एल.के. पांडेय मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विधायक ने फोन पर चंबल संभाग के कमिश्नर से भी बातचीत की, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द खाद वितरण की व्यवस्था नहीं सुधरी, तो आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है।